बाबा रामलाल ‘अगली पीढ़ी के नायक’ : बलदेव सिंह

70वीं पुण्यतिथि पर जिला पंचायत सभागार में श्रद्धांजलि सभा

सुल्तानपुर: अवध किसान आंदोलन के प्रणेता और महान स्वतंत्रता सेनानी बाबा रामलाल मिश्र जी की 70वीं पुण्यतिथि जिला पंचायत स्थित सभागार में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने उनके त्याग और संघर्ष को याद कर उन्हें ‘अगली पीढ़ी के नायक’ की संज्ञा दी।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी सरदार बलदेव सिंह ने कहा कि बाबा रामलाल जी अगली पीढ़ी के नायक हैं। जब भी देश में क्रांतियों का दौर याद किया जाएगा और आने वाली पीढ़ियों को क्रांति सीखनी होगी, तो बाबा रामलाल जी जैसे नायक ही उनके मार्गदर्शक होंगे।

पूर्व विधायक अनूप संडा ने कहा कि बाबा रामलाल देश के इतिहास में सदैव प्रासंगिक रहेंगे। वरिष्ठ साहित्यकार कमल नयन पाण्डेय ने उन्हें लोकतांत्रिक जीजिविषा का प्रत्यक्ष प्रमाण बताते हुए कहा कि स्वयं जमींदार होकर जमींदारी प्रथा का विरोध करना उनके विराट व्यक्तित्व का अनुपम उदाहरण है।

संगोष्ठी का संचालन बाबा रामलाल स्मारक सेवा समिति के संरक्षक राजेश पाण्डेय ने किया। अंत में बाबा रामलाल के प्रपौत्र एवं नगर पालिका परिषद के पूर्व प्रत्याशी वरुण मिश्र ने उपस्थित सभी अतिथियों और जनमानस का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पयागीपुर के सभासद गिरीश मिश्र, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीपति मिश्र जी के सुपुत्र प्रमोद मिश्र, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, एडवोकेट रवि शुक्ल, राजीव मिश्र, अनुराग मिश्र, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. डी एम मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार हाशिम अब्दुल्ला, अभिषेक सिंह, बृजेंद्र त्रिपाठी, जमींदार यादव मोहित तिवारी, जयप्रकाश तिवारी, मानस तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493