
वाराणसी। महान समाज सुधारक, दलित, वंचित एवं पिछड़े समाज के मसीहा, भारतीय संविधान के निर्माता एवं भारत रत्न परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर 389 दक्षिणी विधानसभा वाराणसी के अंतर्गत बेनिया बाग क्षेत्र में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दलित बस्ती के बच्चों को कॉपी-पेन की किट वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा बाबा साहब के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, दिलशाद अहमद डिल्लू, समाजवादी पार्टी दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष अजहर अली सिद्दीकी, मनोज यादव, सोहन लाल चौरसिया, मुरलीधर जायसवाल, कैलाश दुबे, प्रवीण कसेरा सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने और समाज में समानता, शिक्षा एवं न्याय को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के आयोजक डॉ. अजय चौरसिया (प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी, 389 विधानसभा शहर दक्षिणी वाराणसी एवं अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय चौरसिया महासभा) ने सभी को बाबा साहब की जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक समाज की स्थापना संभव है।