
हरहुआ। बीडीओ ने बुधवार को समीक्षा बैठक कर विकास खण्ड के तालाबों में पानी भरने एवं पौधरोपण कराने की तैयारी करने व हैण्डपम्पों के मरम्मत कराने हेतु सचिवों को निर्देशित किया।
बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने गर्मी को देखते हुए निराश्रित गोवंशों को पानी पीने हेतु तालाबों में पानी भरने, पौधरोपण के लिए गड्डों की खुदाई तथा अपूर्ण प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवासों को जल्द पूर्ण कराने हेतु सचिवों को निर्देशित किया।
विकास खण्ड में स्थापीत हैण्डपम्पों में से खराब 270 हैण्डपम्पों के सामान्य खराबी और रिबोर योग्य का रिबोर कराया गया है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत हरहुवा रवि सिंह ने बताया कि सामान्य खराबी के 221 हैण्डपम्पों और 49 रिबोर योग्य हैण्डपम्पों का रिबोर कराया गया है।सभी ग्रामपंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया है कि गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या न होने पाये।खराब होने पर हैण्ड पम्प मरम्मत प्राथमिकता पर करायें।बैठक में सभी ग्रामविकास और ग्रामपंचायत अधिकारी उपस्थित थे।