
वाराणसी आज दिनांक 15 मई को उत्तरी विधानसभा के अंतर्गत सारनाथ एवं धूपचंडी मंडल में चल रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने विभिन्न बूथ अध्यक्षों के घर पर जाकर बाबा विश्वनाथ का फटका पहनाकर उनका सम्मान किया।
अभियान के अंतर्गत बूथ संख्या 221, 222, 243, एवं 245 के बूथ अध्यक्ष क्रमशः रवि कुमार राजभर, महेश कुमार गौड़, रूबी जायसवाल, नीति सिंह, को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन बूथ स्तर की मजबूती के आधार पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर वक्त चुनाव के लिए तैयार रहते हैं, और कार्यकर्ताओं के बल पर ही अगली बार फिर से सरकार बनाएंगे,उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्यों की सक्रिय बूथ कमेटी का गठन शीघ्र पूर्ण किया जाए, जिसमें सोशल मीडिया संयोजक एवं मन की बात के संयोजक की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
पन्ना प्रमुख अपने-अपने मोहल्लों एवं क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क तेज करें।
उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए अभी से संगठनात्मक तैयारी युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दी जाए। जिससे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह, मुन्ना राजभर, मनोज जायसवाल, संदीप पटेल,अरिहंत मौर्य, विनोद राजभर, अवधेश राय, मोनू पटेल, राजेश कुमार, विजय कुमार, जितेंद्र श्रीवास्तव, अमरीश सिंह, सूर्य प्रकाश राजभर ,जागेश्वर शंकर, चंद्रशेखर उपाध्याय, अखिलेद्र सिंह सनी, अशोक कुमार पाण्डेय, प्रमील पाण्डेय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।