img 20250801 wa0030

बेऔलाद की संपत्ति हड़पने को अमेठी का लालू बना सुल्तानपुर का हरिश्चंद्र, मुकदमा दर्ज। जलसाज साथी परशुराम गिरफ्तार, गोकुल और राम कीर्तन हुए फरार।

सुल्तानपुर । संपत्ति हड़पने के लिए अमेठी का लालू सुल्तानपुर में आकर कलयुगी हरिश्चंद्र बन गया। विद्यालय से फर्जी टीसी बनवाई और इसी आधार पर निवास प्रमाण पत्र और मतदाता पहचान पत्र जारी करवा लिया। एसडीएम सदर और कमिश्नरी अदालत से डिग्री भी ले ली। जब पोल खुली तो मजिस्ट्रेट भी हैरत में पड़ गए। सीओ सिटी प्रशांत सिंह की स्वीकृति पर छल, जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धाराओं में धम्मौर थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया है। हरिश्चंद्र और उसके साथी परशुराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

\"\"

पूरा मामला सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिया ग्राम पंचायत से जुड़ा हुआ है। स्थानीय निवासी रामसमुझ के चाचा भोंदू पुत्र राम आधार बेऔलाद थे। संपत्ति का लाभ लेने के लिए लालू निवासी पूरे इंदई का पुरवा,मजरे संभावा थाना गौरीगंज जिला अमेठी ने साजिश रची। सुल्तानपुर के भोंदू का फर्जी बेटा कागजात में बन बैठा। कुड़वार थाना क्षेत्र के रामापुर स्थित सुभाष बाल विद्या मंदिर से फर्जी टीसी जारी कराई गई। इसी आधार पर फर्जी मतदान पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र बनवा लिया। और तो और एसडीएम सदर और कमिश्नरी न्यायालय से वरासत कराते हुए जमीन का मालिक बन बैठा। फर्जीवाड़े की पोल खुली तो राजस्व अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी के आदेश पर हुई जांच में तहसीलदार सदर ने फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनाए जाने की पुष्टि की। इसी आधार पर विद्यालय से फर्जी टीसी और फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाए जाने की पुष्टि हुई। एसडीएम विपिन द्विवेदी ने फर्जीवाड़े की पुष्टि पर धम्मौर थाने में लालू उर्फ हरिश्चंद्र के साथ उनके प्रमुख सहयोगी परशुराम जायसवाल पुत्र गया प्रसाद, गोकुल प्रसाद दुबे पुत्र स्वर्गीय रामराज, राम कीर्तन सिंह पुत्र जुगराज निवासी पलिया थाना धम्मौर के खिलाफ छल, जालसाजी कूटरचित दस्तावेज तैयार करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। अपराध की पुष्टि पर पुलिस ने लालू उर्फ कथित हरिश्चंद्र और परशुराम जायसवाल को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य दोनों साजिशकर्ता गोकुल और राम कीर्तन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए हैं। धम्मौर थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने मुख्य साजिशकर्ता हरिश्चंद्र और उनके प्रमुख सहयोगी परशुराम जायसवाल को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर जेल भेजने कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। शेष दोनों अभियुक्त भी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।

\"\"

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top