बेहतर शिक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा सरकार की प्राथमिकता – चंदन नरायन सिंह भाजपा उपाध्यक्ष

नारायनपुर में वार्षिकोत्सव का आयोजन निःशुल्क पुस्तक पा खिल उठे चेहरे

मेधावी छात्रों का सम्मान कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन एवं विदाई समारोह का आयोजन

सुल्तानपुर l जिले के भदैया ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर में नए सत्र के प्रारंभ होने पर वार्षिकोत्सव का आयोजन किया साथ ही निशुल्क पुस्तक वितरण एवं मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह भाजपा नेता विकास वर्मा जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर एवं खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मिश्र के द्वारा किया गया, साथ ही कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन भी किया गया, गोसाईपुर निवासी भगवान पांडे ने भी आयोजन में अतिथि के रूप में उपस्थित होकर अपनी तरफ से मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, क्षेत्र पंचायत सदस्य जगन्नाथ वर्मा, कुलदीप वर्मा एडवोकेट कलहु पाल ब्लॉक मंत्री विपिन यादव मुन्ना लाल विशेष श्रीवास्तव श्याम किशोर दुबे की मौजूदगी में निःशुल्क पुस्तक वितरण एवं मेधावी बच्चों सम्मान प्रदान किया गया l अंक पत्र वितरण किया गया जिसमें कक्षा 8 में स्वीटी तिवारी प्रथम शिखा द्वितीय व ऋषभ शुक्ला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, कक्षा सात में पलक तिवारी प्रथम पलक भारती द्वितीय संध्या तृतीय रही वही कक्षा 6 में अभय प्रताप सिंह प्रथम दीक्षा द्वितीय तथा अमन तृतीय स्थान पर रहे l बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया राजलक्ष्मी वर्षा पलक शिवांशी ने आकर्षक प्रस्तुति दी l कक्षा 6 और 7 के बच्चों ने विदाई समारोह का आयोजन किया जिसमें कक्षा 8 के बच्चों को विदाई दी गई, विदित है कि शासन की मंशा के अनुरूप तकनीकी शिक्षा के विकास के लिए कंप्यूटर की व्यवस्था की गई है जिसका लाभ छात्रों को मिल रहा है जिसको देख अभिभावकों ने खुशी जताई l राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ब्लॉक व्यायाम शिक्षक शिव प्रताप सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया l *कार्यक्रम का संचालन एंकर धीरज उपाध्याय ने किया* l इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय,अखिलेश मिश्रा शैलेश मिश्रा आशुतोष सिंह इंचार्ज प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह मुनेंद्र मिश्रा इंद्रभान यादव बिना हरकेश्वर सिंह अनुपम यादव गीता मौर्य स्टेडियम कोच प्रदीप यादव जबीउल्लाह सत्यम निखिल विपिन मौजूद रहे

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493