ब्लाक हरहुआ के ग्राम सभा चन्दापुर में धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती।

वाराणसी ब्लाक हरहुआ अंतर्गत ग्राम सभा चन्दापुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष विवेक कुमार एवं इंदल के नेतृत्व में किया गया जबकि संचालन की जिम्मेदारी दीपक कुमार ने कुशलतापूर्वक निभाई। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सभी वर्गों के लोगों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता करते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान संत शिरोमणि रविदास जी के समता एकता और मानवता से परिपूर्ण विचारों को याद किया गया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।भजन कीर्तन श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से संत रविदास जी की शिक्षाओं को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। युवाओं महिलाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और भी भव्य व यादगार बना दिया। ग्रामीणों ने एक दूसरे को बधाई देकर सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन किया गया। इस अवसर ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि संत शिरोमणि रविदास जी के आदर्श आज भी समाज को जोड़ने और सकारात्मक दिशा देने में प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। इस आयोजन में मुख्य रूप से बृजेश नितेश विश्वजीत अखिलेश चुलबुल चंदन नंदन राजू दिलीप अजय विपिनविद्यासागर दिनेश कमलेश किशन

सुशील प्रिंस कन्हैया विनीत अंश अनिल

इकबाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

42
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top