img 20250815 wa0030

ब्लॉक प्रमुख शिल्पा सिंह द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर राष्ट्र सेवा का संदेश।

ब्लॉक प्रमुख शिल्पा सिंह द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर राष्ट्र सेवा का संदेश।

\"\"

सुलतानपुर -स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विकास खंड दूबेपुर कार्यालय में गरिमामयी ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शिल्पा सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं राष्ट्रगान के साथ समारोह की शुरुआत की गई।

\"\"

ध्वजारोहण उपरांत ब्लॉक प्रमुख शिल्पा सिंह व खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा, स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह उन महान बलिदानों की स्मृति है जिन्होंने देश को आज़ादी दिलाई। ध्वजारोहण के पश्चात नवनिर्मित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बने स्तंभ का उद्घाटन किया गया तत्पश्चात खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह व ब्लाक प्रमुख शिल्पा सिंह द्वारा वृक्षारोपण किया गया व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पारिवारी जनों को सम्मानित किया गया।इस मौके पर विकास खंड के ए डीओ पंचायत दिनेश सिंह, एडीओ आईएसबी राजेश सिंह, एडीओ एसटी राम कृष्ण यादव, लेखाकार संजय पांण्डेय वरिष्ठ लिपिक संजय मिश्रा, कनिष्ठ लिपिक मुकेश यादव, राजेश मिश्रा बीएम एम, मनोज यादव राजकुमार यादव, संजीव, आदि कर्मचारी उपस्थिति रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

42
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top