[mur_login_icon]

भाजपा राष्ट्रवाद की आवाज को बुलंद करने वाला दल है : भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

सुल्तानपुर।भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को जिला मुख्यालय पर उत्साह और संगठनात्मक शक्ति के साथ मनाया गया। जिला कार्यालय पर ढोल-नगाड़ों के बीच जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाया।इसौली विधानसभा क्षेत्र की भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद की आवाज को बुलंद करने वाला दल है। उन्होंने कहा कि 1980 में एक विचार के रूप में शुरू हुई भाजपा आज कार्यकर्ताओं की तपस्या के बल पर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।इस मौके पर पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top