
वाराणसी 25 मई अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन लखनऊ स्थित मकबूलगंज मे विश्वकर्मा मंदिर मे आयोजित हुआ। बैठक मे उ प्र के विभिन्न जनपदो से संगठन के पदाधिकारीगण मौजूद थे । विश्वकर्मा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा जुल्म और अत्याचार भाजपा के सरकार मे विशेष विश्वकर्मा समाज के उपर किया जा रहा है मेरे पास लिस्ट है विगत पाॅच वर्षो मे विश्वकर्मा समाज के कितने लोगो पर जुल्म अत्याचार किया है एवं पुलिस उत्पीड़न के शिकार हुए है। उन्होने कहा कि गाजीपुर निशा हत्याकांड मे अभी तक पीड़ित को न्याय नही मिल सका है मेरे उपर हुए हमले मे आज तक सरकार ने कोई कार्रवाई नही की बल्की भाजपा सरकार ने समाज के लोगो को लालीपाप मंत्रीमंडल मात्र कुछ माह के लिए स्थान देकर सिर्फ आक्रोश को बंद करने का नयाब तरीका ढूंढा गया है जो समाज के लोग भलीभांति समझ रहे है आने वाले विधान सभा के चुनाव मे विश्वकर्मा समाज खुलेआम भाजपा सरकार का विरोध करेगा । अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट हरिशंकर विश्वकर्मा एवं वरिष्ठ सपा नेता एवं विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पुरे उ प्र मे विश्वकर्मा समाज को ताकत एवं पहचान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं विश्वकर्मा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा के संगठन ने दिया है तो हम सभी की भी नैतिक जिम्मेदारी है कि विश्वकर्मा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा को उच्च सदन विधान परिषद मे भेजने के लिए संकल्पित हो एवं समाज के लोगो के प्रयास सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव तक बाते पहुंचाई जाए।