[mur_login_icon]

भीषण गर्मी में ब्रेथ ईज़ी हॉस्पिटल की अनुठी पहल: डॉ. एस. के. पाठक  

डॉ. एस के पाठक के नेतृत्व मे डा स्वपनिल पाठक ,डॉ शिवांगी पाण्डेय रेहड़ी ,पटरी दुकानदारों को वितरित किया बड़े छातें।

उत्तर प्रदेश में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और भयंकर तपन तथा आगामी बारिश को देखते हुए ‘ब्रीथ ईज़ी हॉस्पिटल’ निदेशिका डॉ सुनीता पाठक एवं वरिष्ठ श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. के. पाठक की तरफ सेएक सराहनीय सामाजिक पहल की गई । डॉ. पाठक ने वाराणसी के विभिन्न इलाकों में सड़क किनारे छोटी दुकान और ठेला लगाने वाले गरीब तबके के लोगों को धूप से बचने के लिए ब्रेथ ईज़ी हॉस्पिटल की टीम के सहयोग से बड़े छाते (जंबो अंब्रेला) वितरित किए।

इस अवसर पर ब्रेथ ईज़ी फाउंडेशन के सचिव डॉ. पाठक ने कहा, “यह वर्ग चिलचिलाती धूप में भी पेट पालने के लिए सड़क पर बैठने को मजबूर है, जिससे इन्हें हीट स्ट्रोक और सांस संबंधी गंभीर बीमारियां होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। यह छाते इन्हें सीधी धूप एवं बारिश से बचाएंगे।” स्थानीय दुकानदारों ने इस मानवीय मदद के लिए डॉ. पाठक और अस्पताल प्रबंधन तथा ब्रेथ ईज़ी फाउंडेशन के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top