मंडल रेल चिकित्सालय वाराणसी में सर्वाइकल कैंसर जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन।

 

वाराणसी महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मंडल रेल चिकित्सालय वाराणसी द्वारा गर्भाशय ग्रीवा मुख सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर सर्वाइकल कैंसर जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती वाणी जैन की पहल पर तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रूप ज्योति चौधरी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

शिविर का उद्घाटन महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती वाणी जैन द्वारा फीता काट कर किया गया। उक्त अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती वाणी जैन ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि रेल एक 24 घंटे सेवा देने वाली संस्था है। जिसमें कार्यरत महिला कर्मचारी एवं पुरुष कर्मचारियों की पत्नियाँ भी कार्य और पारिवारिक दायित्वों के कारण अपने स्वास्थ्य की उपेक्षा कर देती हैं। ऐसे में इस प्रकार के शिविर महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की एक सशक्त और आवश्यक पहल हैं।

शिविर के दौरान डॉ. ममता सिंह ने सर्वाइकल कैंसर से संबंधित लक्षणों कारणों बचाव एवं समय पर जाँच के महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया।

महिला कल्याण संगठन की कोर कमेटी सदस्या श्रीमती मौसमी चौधरी मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया एवं भविष्य में इस प्रकार के और अधिक जागरूकता कार्यक्रमों एवं जाँच शिविरों के आयोजन पर बल देते हुए महिलाओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में रेलवे कर्मचारी संगठन एन ई रेलवे मेंस कांग्रेस की महिला प्रकोष्ठ की महिला नेत्रियों ने अपना सहयोग और सहभागिता सुनिश्चित किया।

उक्त अवसर पर चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल इत्यादि तथा नवजात बच्चो को इन्फेंट किट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. आर. सिंह द्वारा किया गया जबकि धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कल्पना दूबे ने प्रस्तुत किया एवं सभी पैरामेडिकल स्टाफ ओ टी स्टाफ के प्रति आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहीं और शिविर को अत्यंत उपयोगी बताया। और भविष्य में ऐसे शिविरों के निश्चित समयांतराल पर आयोजन हेतु आवश्यकता जताई।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493