मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लखनऊ में पुलिस ने हिरासत में ले लिया

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लखनऊ में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी नेता सुहेलदेव एक्सप्रेस से मंगलवार रात करीब 12 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे,जहां पहले से मौजूद पुलिस टीम ने उन्हें रोक लिया।बताया जा रहा है कि सुल्तानपुर नगर कोतवाली,बंधुआकला थाने की पुलिस,एसओजी और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में लिया।इसके बाद देर रात करीब तीन बजे उन्हें पुलिस सुरक्षा में सुल्तानपुर लाया गया।सभी कार्यकर्ताओं को टाटिया नगर बाईपास स्थित एक ढाबे पर निगरानी में रखा गया है। हिरासत में लिए गए नेताओं में जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा,शहर अध्यक्ष शकील अंसारी,महासचिव आवेश अहमद,ममनून आलम,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मानस तिवारी और एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह राणा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top