महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के ललितकला विभाग में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का आयोजन।

काशिका आर्टिस्ट ग्रुप के तत्वावधान में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के ललितकला विभाग में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का आयोजन दिनांक 4 से 6 जून 2026 को किया जा रहा है। इस चित्र कार्यशाला में देश विदेश के प्रतिष्ठित कलाकार कला विशेषज्ञ शोधार्थी एवं विद्यार्थी भाग लेंगे प्रतिभागियों को इस चित्रकला कार्यशाला के माध्यम से चित्रकला की शैलियों तकनीकों तथा समकालीन कला प्रवृत्तियों से परिचित होने का अवसर प्राप्त होगा | आज कार्यक्रम का उद्घाटन सुनील कुमार विश्वकर्मा अध्यक्ष ललितकला अकादमी उत्तर प्रदेश एवं विभागाध्यक्ष, ललितकला विभाग महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं प्रोफ़ेसर उत्तमा दीक्षित प्रोफेसर और संकाय प्रमुख, दृश्य कला संकाय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, अरविंद शुक्ला पूर्व अध्यक्ष बीएचयू, सरोज मिश्रा राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकार, झारखंड, प्रताप रावत, उड़ीसा, ओमप्रकाश गुप्ता, अध्यक्ष काशीका आर्टिस्ट ग्रुप के गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

स्वागत भाषण में सुनील कुमार विश्वकर्मा विभागाध्यक्ष ललितकला विभाग ने सभी कलाकारों का स्वागत किया। कार्यशाला के संयोजक प्रतिमा शर्मा एवं ज्ञानेश्वर नाथ ने बताया कि यह कार्यशाला कलाकारों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगी जहां वे अपने अनुभवों को साझा कर सकेंगे तथा नई रचनात्मक दिशाओं की खोज कर सकेंगे इस अवसर पर अरविंद कुमार मनोज कुमार दिल्ली आकृति प्रकाश आकांक्षा आर्यन गोंग की उपस्थिति रही है

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493