महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज में मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन।

विधि छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए प्रभावशाली विधिक तर्क।

वाराणसी। महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज के विधि विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के व्यावहारिक विधिक ज्ञान एवं वाद-विवाद कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए न्यायिक प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में “आर्य प्रदेश राज्य बनाम फैजान अली” नामक काल्पनिक वाद पर सुनवाई की गई,जिसमें छात्र-छात्राओं ने अभियोजन पक्ष एवं बचाव पक्ष की ओर से प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने अपने विधिक ज्ञान, तार्किक क्षमता एवं न्यायिक समझ का उत्कृष्ट परिचय दिया। इस अवसर पर बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला एवं राजातालाब बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने न्यायाधीश की भूमिका निभाते हुए प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया तथा उनके प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत,माल्यार्पण,अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर किया गया। आयोजन में विधि विभाग के डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव,डॉ. मृत्युंजय कुमार राय,शिव शंकर सरोज,चंद्र प्रकाश शुक्ला,आशीष कुमार सिंह एवं डॉ. शिव कैलाश सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विधि विभाग के शिक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ला द्वारा किया गया। आयोजन की सफलता पर महाविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top