मानसून से पहले छपरा जंक्शन का डीआरएम ने किया व्यापक निरीक्षण,यात्री सुविधाओं व पुनर्विकास योजनाओं की समीक्षा।

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने सोमवार को मंडलीय अधिकारियों के साथ छपरा जंक्शन रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। मानसून के आगमन से पूर्व किए गए इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य स्टेशन पर जल निकासी व्यवस्था,साफ-सफाई,यात्री सुविधाओं तथा दीर्घकालिक विकास योजनाओं की समीक्षा करना था। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने प्लेटफॉर्मों,वॉटर बूथों,पैदल उपरिगामी पुल (एफओबी) तथा स्टेशन के दोनों ओर स्थित प्रवेश द्वारों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्टेशन पुनर्विकास कार्यों के लिए प्रस्तावित स्थलों का भी निरीक्षण किया तथा आधुनिक और उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। डीआरएम ने स्टेशन की परिचालनिक व्यवस्था,यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा,पेयजल उपलब्धता तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए फूड स्टॉलों और वॉटर बूथों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन एवं समुचित प्रबंधन के निर्देश दिए। मानसून के मद्देनजर डीआरएम ने स्टेशन परिसर के नाले-नालियों की समयबद्ध सफाई सुनिश्चित करने तथा जल निकासी में बाधा उत्पन्न करने वाले सभी अवरोधों को तत्काल हटाने के निर्देश भी दिए,ताकि वर्षा के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकास सिंह,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विनीत कुमार,वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अभिनव पाठक,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामकृष्णन,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अभिषेक राय,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सौरभ राठौर,मंडल परिचालन प्रबंधक रमेश पाण्डेय,सहायक मंडल नगर इंजीनियर ए.के. पाण्डेय,सहायक मंडल इंजीनियर छपरा अरविन्द कुमार राय,स्टेशन निदेशक राजेश प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top