महोबा। रमजान-उल-मुबारक के मुकद्दस महीने में इबादत की खुशबू और इफ्तार की मिठास घोलने के लिए मुस्लिम यूथ लीग (MYL) द्वारा एक रूहानी महफिल ‘बज़्म-ए-इफ्तार’ का बेहद कामयाब आयोजन किया गया।

यह प्रोग्राम मुस्लिम यूथ लीग के जिला अध्यक्ष (महोबा) असलम भाई की सरपरस्ती में आयोजित किया गया। इस मौके पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने शिरकत की और एक साथ इफ्तार कर आपसी भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम दिया।

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष असलम भाई ने आए हुए सभी मेहमानों का तहे दिल से खैर-मकदम किया। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना हमें सब्र, शुक्र और इंसानियत की खिदमत का दर्स देता है।

‘बज़्म-ए-इफ्तार’ जैसे प्रोग्राम न सिर्फ मजहबी फरीजा हैं, बल्कि यह समाज में एकता और एकजुटता को भी मजबूत करते हैं।
रूहानी महफिल और दुआएं

इफ्तार से कब्ल खुसूसी दुआओं का एहतमाम किया गया, जिसमें मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए बारगाह-ए-इलाही में हाथ उठाए गए। मगरीब की अजान के साथ ही सभी रोजेदारों ने सुन्नत के मुताबिक खजूर और शरबत से अपना रोजा कुशाई की।
इस मौके पर मुस्लिम यूथ लीग के तमाम महिमाने खुशी एडवोकेट कुमैल अंसारी प्रदेश अध्यक्ष, मुहम्मद नदीम खाँन कानपुर नगर जिला अध्यक्ष, एजाज अंसारी, अकरम खान, शोएब अंसारी, फैज खान, नबील पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक और भारी तादाद में नौजवान मौजूद रहे। सभी ने असलम भाई, निसार, तोहिद, रियाज, रफीक, बादशाह, इरफान खान, शरुल खान, व उनकी टीम द्वारा किए गए इस शानदार इंतजाम की जमकर सराहना की।