मोदी के आने पूर्व ही दिग्गज सपा नेता विष्णु शर्मा को अर्द्धरात्री मे किया हाउस अरेस्ट। 

वाराणसी 29 अप्रैल प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के दो दिवसीय काशी आगमन के पूर्व ही सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” समेत कई नेताओ को पुलिस प्रशासन ने अर्धरात्रि मे ही उनके आवास पर नजर बंद कर दिया । सपा नेता एवं विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह अर्धरात्रि मे पुलिस बल के साथ उनके आवास लोहटिया पहुंचकर प्रधान मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते घर से न निकलने के लिए निर्देशित किया। नजर बंद के दौरान सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” ने कहा कि मौजूदा सरकार मे लोकतंत्र और समाजिक सुरक्षा खतरे मे है। विपक्षी नेताओ को नजर बंद करना कही न कही कमल की फुल वाली सरकार सपा नेताओ से डरी हुई है। सपा नेताओ मे समन यादव,शुभम सेठ” गोलू”,पिंटू पाल,ईशान श्रीवास्तव,रवि यादव,समेत दर्जन भर से ज्यादा सपा नेताओ को नजर बंद किया गया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top