
सुलतानपुर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बधुआंकलां थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने की। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं तथा ताजियादारों ने हिस्सा लिया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए मोहर्रम के कार्यक्रमों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। इस दौरान जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और मोहर्रम को आपसी सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने का संकल्प लिया।
बैठक में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी समेत क्षेत्र के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे।