यूएफबीयू के बैनर तले पांच दिवसीय* बैंकिंग के समर्थन में एक दिवसीय प्रदर्शन

आज दिनांक 27.01.2026 को

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस UFBU के आह्वान पर 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की माँग को लेकर यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के चंद्रा टावर जेल रोड सिकरौल स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर एक दिवसीय प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस आंदोलन का नेतृत्व राजीव कुमार सिंह ज़िला अध्यक्ष भारतीय मज़दूर संघ BMS द्वारा किया गया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राजीव कुमार सिंह ने कहा कि बैंक कर्मचारी सीमित संसाधनों स्टाफ की कमी और बढ़ते कार्यभार के बावजूद पूरी निष्ठा से आम जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 5 दिवसीय बैंकिंग प्रणाली से कर्मचारियों का कार्य जीवन संतुलन बेहतर होगा जिससे कार्यकुशलता और ग्राहक सेवा की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।

यूएफबीयू से संबद्ध विभिन्न बैंक यूनियनों के पदाधिकारियों प्रमुख रूप से सुंदर लाल अमित वत्स शुभम मिश्रा मानवेंद्र सिंह चंद्रभूषण संतोष राय एवं सदस्यों ने एकजुट होकर इस माँग का समर्थन किया। वक्ताओं ने कहा कि कई अन्य विभागों और देशों में 5 दिवसीय कार्य प्रणाली पहले से लागू है ऐसे में बैंकिंग क्षेत्र में भी इसे शीघ्र लागू किया जाना चाहिए।

यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा जिसमें ज़िले के विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी जायज़ माँगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

42
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top