img 20250903 wa0295

रक्तदान कर शिक्षक मनाएंगे,शिक्षक दिवस।

रक्तदान कर शिक्षक मनाएंगे,शिक्षक दिवस।\"\"

राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन का जन्मदिन जिले के शिक्षक शिक्षक दिवस को इस बार कुछ अलग अंदाज में मनायेगे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्तदान का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष ने कहा राधा कृष्णन शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होने के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने में भी पीछे नहीं रहते थे ।

 

संगठन के जिला प्रवक्ता निजाम खान ने बताया कि अब शिक्षक केवल सम्मान की अपेक्षा नहीं करते, बल्कि अपने सामुदायिक दायित्व को आगे रखते हुए शिक्षक दिवस को सेवा का पर्व मानने लगे हैं। इसी क्रम में जनपदीय अध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने रक्तदान के लिए अपना नाम दर्ज कराया है। उनका मानना है कि रक्तदान से न केवल जीवन बचाने में मदद मिलेगी, बल्कि समाज को भी सकारात्मक संदेश जाएगा। शिविर की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिक्षकों को प्रेरित करने और उनके उत्साहवर्धन के लिए जिलाधिकारी को आमंत्रित किया गया है। साथ ही जनपद के वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. ए.के. सिंह ने भी शिविर का उद्घाटन करेगे। शिक्षक संघ का यह अनूठा प्रयास न सिर्फ शिक्षक दिवस की गरिमा को बढ़ाएगा बल्कि समाज में सेवा और सहयोग का संदेश भी देगा।इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण मिश्रा,जिला मंत्री डॉ हृषिकेष भानु सिंह, संयुक्त मंत्री प्रशांत पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव, डॉ रीतेश सिंह, धीरेंद्र राव,अखिलेश सिंह, नरेंद्र पाण्डेय, कांशी नाथ तिवारी,संजय सिंह , मुजफ्फर कलीम खान,राज कुमार यादव,इत्यादि मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top