
वाराणसी। रमरेपुर वार्ड नंबर 59 में जनसमस्याओं को लेकर क्षेत्र में एक नई जागरूकता देखने को मिल रही है। आशीष कुमार सिंह समाज सेवी के नेतृत्व में क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में सम्मानित नागरिकों ने एकजुट होकर अपने इलाके की प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड में सड़क,नाला,स्ट्रीट लाइट,फॉगिंग और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी लंबे समय से बनी हुई है,जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के समाधान के लिए आशीष कुमार सिंह समाज सेवी लगातार लोगों के बीच जाकर उनकी बात सुन रहे हैं और विकास का भरोसा दिला रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. अम्बरीष राय,चन्दन पाण्डेय,ओमकार विश्वकर्मा,दयाशंकर गिरि,राजा सिंह,डॉ. स्वतंत्र प्रकाश,आलोक श्रीवास्तव,अरविन्द यादव,नीरज सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में क्षेत्र के समग्र विकास की आवश्यकता पर बल दिया। आशीष कुमार सिंह समाज सेवी ने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं,बल्कि सेवा है। वे वार्ड 59 को एक स्वच्छ,सुरक्षित और सुविधायुक्त क्षेत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जनता का मिल रहा समर्थन इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में वार्ड में सकारात्मक बदलाव निश्चित है।