[mur_login_icon]

रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों,सिलेंडरों की कमी और कालाबाजारी के विरोध में शनिवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों,सिलेंडरों की कमी और कालाबाजारी के विरोध में शनिवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से गैस के दाम कम करने और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की मांग की गई।यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि रसोई गैस के बढ़ते दामों से गरीब,मजदूर,किसान और मध्यम वर्गीय परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगहों पर गैस एजेंसियों द्वारा कृत्रिम कमी पैदा कर सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है,जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ज्ञापन में मांग की गई कि एलपीजी सिलेंडर के बढ़े हुए दामों को तत्काल कम किया जाए। साथ ही गैस एजेंसियों द्वारा की जा रही कालाबाजारी और अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इसके अलावा गरीब, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर पर्याप्त सब्सिडी देने की मांग भी उठाई गई।कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की जाए और देश में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए सरकार ठोस नीति बनाए।इस मौके पर पवन यादव, शिव मंगल तिवारी, शनि यादव, ज़रताब रजा खान, कुलदीप वर्मा, सईद अहमद, सुल्तान खान, नूर आलम शानू, सुरेश कुमार, फहीम खान, साकिम अब्बास, मनोज यादव, योगेश यादव, सलमान खान, विनय मिश्रा, महफूज खान, अर्जुन, हरीश, अनिल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

1
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top