
आज जायसवाल क्लब के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल ने जानकारी देते हुए बतलाया कि इस वर्ष जायसवाल क्लब की 2 दिवसीय 9वाँ राष्ट्रीय कार्यकारिणी अधिवेशन 10/11 जून राजस्थान के सालासर धाम (चुरू) में होना सुनिश्चित हुआ है। जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक आदरणीय मनोज जायसवाल जी के नेतृत्व में भारत के 28 प्रदेशों से ही नहीं अन्य देशों में भी रहने वालें तमाम समाज के स्वजातीय महिलाओं, पुरुषों का आगमन इस कार्यक्रम में हो रहा है। प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल जी ने बताया कि क्लब प्रतिवर्ष विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय अधिवेशन करता आ रहा है और विगत आने वाले वर्षों में क्लब के संस्थापक अध्यक्ष मनोज जायसवाल जी के नेतृत्व में अन्य देशों में भी राष्ट्रीय अधिवेशन करने पर विचार कर रही है। ताकि समाज के लोगों को एक साथ एक मंच पर एक दूसरे से मिलने एवं मौजूदा सरकार को समाज की ताकत का एहसास दिलाना होगा।