img 20250906 wa0316

रुपाली सिंह, महिला कल्याण विभाग से संचालित, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, स्पाॅन्सरशिप योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।

\"\"

निदेशक, महिला कल्याण उ0प्र0 लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी (कुमार हर्ष) के कुशल निर्देशन में ’’संकल्प हब फार इम्पावरममेंट आॅफ वूमेन योजना’’ योजनान्तर्गत विशेष जागरूकता अभियान के अन्तर्गत दिनांक-05.09.2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, भदैया, सुलतानपुर में विषय-यौन एवं प्रजजन स्वास्थ्य सत्र/कार्यशाला एवं दिनांक-06.09.2025 को विकास भवन प्रेरणा-सभागार, सुलतानपुर में विषय-कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा सत्र/कार्यशाला का आयोजन कुशलता के साथ किया गया।

वी0पी0वर्मा जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा उपस्थित महिलाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं को जिले के अन्तिम छोर पर खडे हुए जरूरतमंद पात्र लाभार्थियों को लंाभांवित करायें जाने हेतु विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ स्वास्थ्य सुरक्षा एवं स्वावलंबन की महत्ता के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही दिनांक-06.09.2025 को विकास भवन प्रेरणा-सभागार, सुलतानपुर में विषय-कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा सत्र/कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी के द्वारा उपस्थित विभिन्न विभागों की महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि संविधान के कुछ प्रावधान हैं। जिसमें समानता, रोजगार और व्यापार करने का अधिकार, सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार प्राप्त हैं। कार्यस्थल पर किसी भी महिला अधिकारी/कर्मचारी को कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013 के अन्तर्गत किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वह अपने विभाग के आंतरिक परिवाद समिति में शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

डाॅ0 निगारिस द्वारा यौन एवं रिप्रोडक्टिव हेल्थ के बारे में जारकारी दी और महिलाओं को मासिक धर्म समस्या एवं उससे होने वाले बिमारियों के बारे में जागरूक किया और बताया गया कि मासिक धर्म के दौंरान किस प्रकार से हाईजिन का ध्यान रखना है।

रेखा गुप्ता, जिला मिशन समन्वयक द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता संतुलित आहार, व्यायाम, चिकित्सीय सहायता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। साथ ही उपस्थित महिलाओं/किशोरियों को हाईजिन किट का वितरण किया गया। दिनांक-06.09.2025 को जिला मिशन समन्वयक द्वारा कार्यशाला में कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013 के अन्तर्गत आन्तरिक समिति व शी-बाॅक्स पोर्टल के बारे में सभी को जानकारी प्रदान की गई।

रुपाली सिंह, महिला कल्याण विभाग से संचालित, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, स्पाॅन्सरशिप योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।

उपरोक्त कार्यक्रमों में डाॅ0 आर0पी0 सिंह, डाॅ0 सबा, ममता नाय बाल विकास परियोजना अधिकारी, सदर सीता सिंह केन्द्र प्रशासक, उपासना सिंह स्पेसलिस्ट फाइनेंसिलय लिटरेसी, दीपमाला सिंह, पूजा सिंह परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्प लाइन,, नीलम वर्मा, सरोज यादव, संतोष पाल, जेण्डर स्पेसलिस्ट, शिल्पा शुक्ला, आदि द अन्य स्टाफ उपस्थित रहें।

 

भवदीय,

 

 

जिला प्रोबेशन अधिकारी,

सुलतानपुर।

 

कार्यालय-जिला प्रोबेशन अधिकारी सुलतानपुर।

पत्रांक /जि0प्रो0/भ्म्ॅ/2025-26, दिनांक-

प्रतिलिपि- जिला सूचना अधिकारी, सुलतानपुर को इस अनुरोध के साथ प्रेषित है कि समस्त दैनिक समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित कराने का कष्ट करें।

 

 

जिला प्रोबेशन अधिकारी

सुलतानपुर।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493