
लंभुआ, सुल्तानपुर आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में लंभुआ विधानसभा में बूथ सम्मेलन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।महामंत्री बड़े भाई विजय त्रिपाठी जी के नेतृत्व में संपन्न हुई इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लंभुआ के लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री सीताराम वर्मा जी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा हर बूथ को अभेद्य किला बनाना और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरना रहा।महामंत्री विजय त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता`। उन्होंने सभी मंडल प्रभारियों और मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपनी-अपनी टीम के साथ घर-घर पहुँचकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाएं। बैठक में भदैंया मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा निषाद की सक्रिय भूमिका देखने को मिली। उनके अलावा विधानसभा के सभी मंडल प्रभारी व मंडल अध्यक्ष अपनी पूरी टीम के साथ बैठक में शामिल हुए और बूथ प्रबंधन की रणनीति पर विस्तृत मंथन किया।विधायक सीताराम वर्मा ने कहा कि लंभुआ की जनता का भाजपा पर अटूट विश्वास है। बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा निषाद ने भी महिलाओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने की बात कही।बैठक के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में आगामी चुनाव में लंभुआ सीट पर प्रचंड जीत का संकल्प दोहराया।