लक्ष्य प्राप्त करना है तो बनानी होगी सही कार्ययोजना विमल कुमार सिंह।

हरहुआ। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सबसे जरूरी होता है उसकी सही कार्ययोजना बनाना जिससे व्यवहारिक स्तर पर उपलब्धि दिखने लगता है

उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत चल रहे विकास खण्ड हरहुआ से चयनित आदि शक्ति संकुल समिति के ईसी सदस्यों एवं कैडरों का तीन दिवसीय “वार्षिक कार्ययोजना-2” विषयक प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि आप सभी प्रशिक्षण में दी गयी वार्षिक कार्ययोजना की अभिलेखीय जानकारी को अच्छी तरह से सीखें और इसे अपने संकुल समितियों में जाकर लागू करें।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीन दिवसों में डिस्ट्रिक रिसोर्स पर्सन नीलू श्रीवास्तव द्वारा कार्ययोजना बनाना, रणनीति, क्रियान्वयन, निगरानी, समीक्षा, मूल्यांकन करना आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गयी। इसके साथ ही साथ विभिन्न लक्षित आयाम जैसे मजबूत संगठन, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सरकारी योजनाओं तथा अधोसंरचना पर प्राथमिकता के अनुसार मुख्य संकेतक बिंदुओं पर की जाने वाली गतिविधियों को किस प्रकार निर्धारित समय पर पूरा करेगी और उसपर आने वाले खर्च का प्रबंधन कैसे और कहां से होगा आदि पर विस्तृत जानकारी दी गई जिस पर सभी उपस्थित ग्राम संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तुतिकरण किया गया।

इस अवसर पर ज्येष्ठ अनुदेशक संजय कुमार, नीरज कुमार, अजीत कुमार, पूजा कुमारी, पुष्पा देवी, सरिता, प्रियंका, चन्दा देवी, मीरा, रेखा, सीमा, सुनीता, निशा देवी, अनिता, ममता, कविता, अर्चना, मुन्नी देवी आदि सहित 34 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व ग्रुप फोटो वितरित सत्र का समापन किया गया।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top