लायंस क्लब का स्वागत सम्मान समारोह सकुशल संपन्न मंडलाध्यक्ष लायन उदय चंदानी का हुआ शानदार स्वागत एवं अभिनंदन।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश जी अग्रवाल तथा संचालन सुधीर भल्ला ने किया।


डिस्ट्रिक्ट 321 ई के वाराणसी जनपद के समस्त लायंस क्लब द्वारा पहड़िया स्थित होटल सुरभि इंटरनेशनल में आगामी सत्र 2026-27 के निर्वाचित मंडलाध्यक्ष लायन उदय चंदानी और उनकी टीम का स्वागत सम्मान समारोह सकुशल सम्पन्न हुआ। निर्वाचित मंडल अध्यक्ष लायन उदय चंदानी ने आगामी सत्र के नियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए अपने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
अपने स्वागत उद्बोधन में मंडलाध्यक्ष महोदय में बताया कि विश्व में मानव सेवा की जो प्राथमिकता है वो अतुलनीय है इसी अवधारणा को ध्यान में रखते हुए 1917 में लायंस क्लब की नींव पड़ी, ( हम सेवा करते है) के मूल उद्देश्य को आत्मसात करते हुए हम आज 108 वर्ष पश्चात भी सक्रिय है। आगामी सत्र में (हम रुक नहीं सकते हैं) को हम सभी सिद्ध करने को तत्पर रहेंगे। उन्होंने पूरे डिस्ट्रिक्ट के वरिष्ठ लायंस और विशेष रूप से वाराणसी के सदस्यों का अभिवादन किया।
इस अवसर पर निर्वाचित मंडलाध्यक्ष लायन उदय चंदानी, उप मंडलाध्यक्ष प्रथम लायन उमेश चंद कक्कड़ तथा उप मंडलाध्यक्ष द्वितीय लायन श्याम बाबू वर्मा को वाराणसी के 26 लायंस क्लब की ओर से माल्यार्पण करके अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष लायन प्रकाश जी अग्रवाल( संयोजक )ने की। निवर्तमान मंडल अध्यक्ष लायन बलबीर सिंह बग्गा एवं लायन जितेंद्र प्रताप सिंह ने पूरे समारोह के सूत्रधार के रूप में योगदान दिया।
सभा का संचालन लायन सुधीर भल्ला द्वारा किया गया। समारोह को सफल बनाने में रीजन चेयरपर्सन मोहम्मद अमान, अशोक कुमार, मनमोहन गुप्ता, कृष्ण कुमार, सुमित गुप्ता, जोन चेयरपर्सन अरविंद कुमार, लायन दीपक गुप्ता, कमलेश जिंदल, मोहन वर्मा, विवेक कपूर, पवन दुबे, नितिन अग्रवाल, सिमरन बग्गा एवं लायन अजातशत्रु, संतोष मौर्य, अलंकार कुशवाहा, डॉक्टर सोमनाथ सिंह, लायन ज्योति प्रकाश, डॉक्टर संजय गुप्ता एवं वीरेंद्र सिंह का सहयोग रहा धन्यवाद प्रकाश जोन चेयरपर्सन लायन सुनील टंडन एवं लायन जय किशन ने किया।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top