
भीषण गर्मी एवं पंचकोशी परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की सेवा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए लायंस क्लब वाराणसी गंगा द्वारा जलजीरा एवं छाछ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्यक्रम पंचकोशी परिक्रमा मार्ग स्थित कर्मदेश्वर महादेव मंदिर, कंदवा, चितईपुर, वाराणसी में संपन्न हुआ।
छाछ एवं जलजीरा वितरण कार्यक्रम सुबह से ही प्रारंभ कर दिया गया। इस अवसर पर परिक्रमा मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन को शीतल जलजीरा एवं छाछ का निःशुल्क वितरण किया गया।
क्लब अध्यक्ष लायन दीपक गुप्ता ने सभी लायन सदस्यों एवं समाज सेवियों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस पुण्य कार्य में सहभागिता प्रदान किया।
कार्यक्रम के संयोजक प्रकाश अग्रवाल (पूर्व मंडलाध्यक्ष), एमजेएफ कमलेश जिंदल एवम् GET समन्वयक लायन अजातशत्रु सिंह रहे, तथा कार्यक्रम समन्वय एवं जनसंपर्क की जिम्मेदारी डॉ. संजय गुप्ता (पीआरओ) द्वारा निभाया गया।
लायंस क्लब वाराणसी गंगा सदैव समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है और यह कार्यक्रम भी उसी सेवा भावना का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस अवसर पर सचिव लायन अशोक मौर्य, लायन प्रदीप कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष लायन चंद्रकांत सिंह, लायन प्रेमप्रकाश, लायन अमिताभ अग्रवाल, लायन सुनील केशरी, लायन जितेंद्र कुमार, प्रशांत मोहन गिरि, संदीप कुमार गिरि, उमेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।