
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज के बदलते दौर में मोबाइल के बिना कोई रह नहीं सकता आज मोबाइल सब की जरूरत का सामान बन चुका है जहां पर भी देखें वहां बच्चे बड़े बूढ़े सबके हाथ में मोबाइल आपको दिखाई देगा।
वाराणसी। भोजूबीर तिराहा स्थित मान्यवर के बगल एवं सिंध बेकर्स के सामने वंदना इंटरप्राइजेज का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।समारोह में जिला सहकारिता फेडरेशन अध्यक्ष राकेश सिंह अलगू के भतीजे आशुतोष सिंह मुख्य ऑनर के रूप में मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान राकेश सिंह अलगू एवं आशुतोष सिंह ने बताया कि वंदना इंटरप्राइजेज में एप्पल,सैमसंग,ओप्पो,वीवो सहित सभी प्रमुख कंपनियों के मोबाइल फोन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ उचित दरों पर मोबाइल उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जीरो फाइनेंस की सुविधा भी दी जाएगी,जिससे लोग आसानी से अपनी पसंद का मोबाइल खरीद सकेंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने वंदना इंटरप्राइजेज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक बेहतर मोबाइल शॉपिंग सेंटर बताया।