वन्दे मातरम् की रचना के 150वें गौरवशाली वर्ष के उपलक्ष्य में बनारस रेलवे स्टेशन भव्य बैंड परफॉर्मेंस संगीत कार्यक्रम एवं बीटिंग द रिट्रीट समारोह 2026 का आयोजन किया गया

वाराणसी 27 फरवरी 2006 भारत सरकार और संस्कृति मंत्रालय द्वारा आज अमर गीत वन्दे मातरम् की रचना के 150वें गौरवशाली वर्ष के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले राष्ट्रव्यापी उत्सवों के अंतर्गत गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिनांक 27.01.2026 को बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 08 पर अपराह्न 13:00 बजे एक भव्य बैंड परफॉर्मेंस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के उपरांत बीटिंग द रिट्रीट समारोह 2026 भी आयोजित किया गया जिसमें रेलवे सुरक्षा बल के बैंड ने वंदे मातरम् धुन पर ने एक साथ मिलकर देशभक्ति की स्वर लहरियां बिखेंरी।

उक्त संपूर्ण कार्यक्रम सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा मुकेश कुमार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा मुकेश कुमार ने अपने संबोधन में बताया की बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत न केवल हमारी राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है बल्कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का सबसे उद्घोषक मंत्र भी रहा है। वन्दे मातरम् केवल एक गीत नहीं बल्कि हमारे पूर्वजों के त्याग और भारत की सांस्कृतिक अखंडता का जयघोष है। 150वां वर्ष मनाना हमारी युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक अनूठा अवसर है।

उन्होंने यह भी बताया की बीटिंग द रिट्रीट की परंपरा सदियों पुरानी है जब युद्ध के दौरान सूर्यास्त के समय सेनाएं अपनी लड़ाई रोककर शिविरों में वापस लौटती थीं। भारत में इसे 1950 के दशक से एक भव्य सैन्य परंपरा के रूप में मनाया जा रहा है।

रेलवे सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र गोरखपुर की बैंड टीम द्वारा अत्यंत अनुशासन समन्वय एवं उच्च स्तरीय पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए भारतीय शास्त्रीय संगीत पर आधारित उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण किया। बैंड टीम द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत धुनों ने उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रगौरव उत्साह एवं देशभक्ति की भावना का संचार किया। इससे रेलवे सुरक्षा बल टीम की उत्कृष्ट टर्नआउट समर्पण एवं समन्वित प्रस्तुति से कार्यक्रम की गरिमा एवं भव्यता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

इस अवसर पर आयोजन स्थल पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बनारस एवं 9 बी एन जगाधरी की कोरस कंपनी के अधिकारीगण व जवान स्टेशन निदेशक बनारस लवलेश सिंह स्टेशन अधीक्षक बनारस विवेक कुमार सिंह रेल प्रशासन के अन्य अधिकारीगण कर्मचारीगण तथा मौके पर उपस्थित जनमानस द्वारा भी कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की गई। जिससे कार्यक्रम की सफलता एवं प्रभावशीलता और अधिक परिलक्षित हुई। इस प्रकार रेलवे सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र गोरखपुर की बैंड टीम द्वारा गणतंत्र दिवस एवं बीटिंग द रिट्रीट समारोह 2026 के सफल आयोजन में दिया गया योगदान अत्यंत सराहनीय एवं प्रशंसनीय है जो उनकी उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था अनुशासन एवं कार्यनिष्ठा को स्पष्ट रूप से दर्शाता है

Related News

7775078405805895489

Lates Post

42
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top