[mur_login_icon]

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स की बैठक में पेंशनरों की मांगों पर हुई चर्चा।

 

वाराणसी – वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले वरिष्ठ नागरिक पेंशनरों की रविवार को लोक निर्माण विभाग स्थित डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन नदेसर में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में नए सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही संस्थान के अध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय को आईएजे के द्वारा प्रदान किए गए काशी रत्न-2026 तथा आजीवन सदस्य डा. आनंदपाल राय को मिले लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड-2026 के लिए अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने प्रांतीय संगठन के आवाहन पर 23 से 24 मई 2026 तक सोशल मीडिया के माध्यम से चलाए गए जन जागरण एवं ध्यानाकर्षण अभियान वैलिडेशन एक्ट वापस लो, पेंशन हमारा अधिकार, पेंशन हमारा सुरक्षित भविष्य, का समर्थन करते हुए इसे शत प्रतिशत सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में समस्त पेंशनरों ने निर्णय लिया कि 25 जून 2026 को महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री, मुख्यमंत्री तथा उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री को ईमेल एवं स्पीड पोस्ट के माध्यम से ज्ञापन भेजा जाएगा। इसके माध्यम से लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग किया जाएगा। इसके अलावा सदस्यों की संख्या बढ़ाने तथा संस्थान की वित्तीय स्थिति को और सुदृढ़ बनाने पर भी विचार किया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय ने तथा संचालन जिलामंत्री जयराज बहादुर सिंह ने किया।बैठक में प्रमुख रूप से इंजीनियर आनन्द लाल, इंजीनियर संजय कुमार श्रीवास्तव, इंजीनियर सीबी सिंह, इंजीनियर आरके सिंह, केआर शास्त्री, बंशीलाल जायसवाल, संत लाल यादव, डॉक्टर उमेश चंद्र राय, डॉक्टर आनंदपाल राय, अवधेश शर्मा, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, श्रीश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, दीपेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

1
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top