वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित

आज दिनांक 06.06.2026 को वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के पुलिस कर्मियों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने हेतु एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमान जिलाधिकारी सुलतानपुर श्री इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारु निगम द्वारा विभिन्न शैक्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवारों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित छात्र-छात्राओं में इंटरमीडिएट परीक्षा में निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा की पुत्री कु. सृष्टि मिश्रा द्वारा 92.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया गया। इसी प्रकार निरीक्षक श्री धीरज सिंह की पुत्री द्वारा 92.25 प्रतिशत अंक अर्जित किए गए। वहीं हाईस्कूल परीक्षा में आरक्षी चालक श्री महेन्द्र कुमार पटेल के पुत्र अंश सिंह ने 96.08 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा सफलता की आधारशिला है तथा निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण के माध्यम से जीवन में उच्चतम लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान कीं।

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस कर्मी अपने कर्तव्यों के निर्वहन में सदैव व्यस्त रहते हैं। ऐसे में उनके बच्चों द्वारा शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त करना अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सम्मानित छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर प्रगति एवं सफलता के लिए प्रेरित किया

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top