
आज दिनांक 05 अप्रैल 2026 को वाराणसी टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक अर्बन फूड कोर्ट, मिंट हाउस, पोस्ट ऑफिस चौराहा, वाराणसी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए संरक्षक बिनोद कुमार सिंह ने प्रस्ताव रखा कि यूनियन के निष्क्रिय सदस्यों को पदमुक्त किया जाए। इस प्रस्ताव का उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से समर्थन किया गया, जिसके फलस्वरूप निम्नलिखित पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने का निर्णय लिया गया—
राजेश सिंह संरक्षक दिनेश गुप्ता उपाध्यक्ष अनुराग सिंह सचिव
विनय सिंह सह सचिव राजेन्द्र मौर्या कोषाध्यक्ष जमशेद अहमद सह कोषाध्यक्ष बैठक में दूसरा महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया कि अगली बैठक दिनांक 05 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि जो पदाधिकारी लगातार कई बैठकों में अनुपस्थित रहेंगे, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। उक्त नोटिस व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, महामंत्री प्रकाश जायसवाल प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह, माया शंकर सिंह सुनील सिंह, बिनोद सिंह, रोहित सिंह, हर्षवर्धन सिंह, मुकेश सिंह, राकेश श्रीवास्तव प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, शार्ट कुमार पाण्डे एवं बृजेश यादव उपस्थित रहे।
राकेश कुमार सिंह अध्यक्ष वाराणसी टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट यूनियन।