वाराणसी मंडल में सम्मान और संवेदना का संगम 09 कर्मचारियों को समापक भुगतान,04 को मिली पदोन्नति

वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की अध्यक्षता में 30 अप्रैल 2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रेमचंद सभागार में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया,जिसमें वाराणसी मंडल से सेवानिवृत्त होने वाले 09 कर्मचारियों को उनके समापक धनराशि का भुगतान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी वीरेन्द्र यादव,दयाशंकर सहित लेखा एवं कार्मिक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा मेडल, पीपीओ,मेडिकल कार्ड एवं पुष्पमाला प्रदान कर उनके दीर्घ एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।अपने अध्यक्षीय संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत,समर्पण और ईमानदारी के कारण भारतीय रेल निरंतर प्रगति कर रही है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए वित्तीय सुरक्षा और साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी तथा शेष जीवन को परिवार और समाज के कल्याण में समर्पित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि यह रही कि सेवानिवृत्ति के साथ ही रिक्त हुए 04 पदों पर पात्र कर्मचारियों को तत्काल पदोन्नति प्रदान की गई। इनमें बकुल्हां स्टेशन अधीक्षक पद पर विरेंद्र कुमार, छपरा में कारपेंटर पद पर आर.के. विश्वकर्मा, वरिष्ठ तकनीशियन पद पर संतोष कुमार तथा भाटपार रानी में ट्रैकमैन पद पर अरविंद कुमार को पदोन्नत किया गया। सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी वीरेन्द्र यादव ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आवश्यक दस्तावेजों आई कार्ड,सेवा प्रमाण पत्र,पीपीओ एवं डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की जानकारी देते हुए उनके उचित उपयोग पर बल दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी समस्या के समाधान हेतु विभाग सदैव तत्पर रहेगा। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में नरेश कुमार,सुकदेव उरांव,लल्लन प्रसाद,बिनोद राम,गंगा तिवारी,प्रमोद कुमार राय,सैयद कमर अब्बास,नंदकिशोर प्रसाद एवं अब्दुल रहीम शामिल रहे। यह आयोजन न केवल सेवा निवृत्त कर्मचारियों के सम्मान का प्रतीक बना,बल्कि विभागीय कार्यकुशलता और संवेदनशीलता का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493