वाराणसी में रसोई गैस आपूर्ति के खिलाफ समाजवादी महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन सरकार को दी चेतावनी।

वाराणसी। रसोई गैस की अव्यवस्थित आपूर्ति को लेकर समाजवादी महिला सभा ने आज वाराणसी में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीबू श्रीवास्तव के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में घरेलू और कमर्शियल गैस की आपूर्ति सुनियोजित ढंग से नहीं की जा रही है,जिससे आम जनता के साथ-साथ रेस्टोरेंट और छोटे होटल संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस की कमी के चलते कई छोटे होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर हैं,जिससे कर्मचारियों की रोज़ी-रोटी पर संकट गहराता जा रहा है। महिला सभा की जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में प्रमिला यादव,मीरा मौर्या,सुशीला मौर्या,माया बिंद,संगीता सिंह,पार्वती कन्नौजिया,मंजू और सीमा गुप्ता सहित दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने “डबल इंजन” सरकार पर जनविरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में और तेज किया जाएगा।समाजवादी महिला सभा ने सरकार से मांग की है कि गैस आपूर्ति व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए,ताकि आम जनता और छोटे व्यापारियों को राहत मिल सके।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493