[mur_login_icon]

वाराणसी में सहकार भारती की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक की तैयारियाँ तेज,1-2 अप्रैल आयोजन को लेकर बनी विस्तृत रणनीति

वाराणसी। सहकार भारती की आगामी 01 एवं 02 अप्रैल 2026 को वाराणसी में प्रस्तावित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के सफल आयोजन को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान,सुंदरपुर स्थित अतिथि भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,जिसमें आयोजन की रूपरेखा,व्यवस्थाओं की तैयारी एवं जिम्मेदारियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों के गठन,पदाधिकारियों के बीच कार्य विभाजन तथा सभी की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही,आयोजन हेतु आवश्यक धन संग्रह की योजना पर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर सहकार भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष अजय राय,सह संगठन प्रमुख विजय कुमार पांडेय,औद्योगिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख विश्वनाथ दुबे, महानगर कोषाध्यक्ष अमरेश कुशवाहा,बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख शैलेश सिंह,विभाग संयोजक अखिलेश सिंह,सहसंयोजक अनिल कुमार पांडेय,प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह,महानगर संगठन प्रमुख शोभनाथ यादव,आईटी सेल के प्रदेश प्रमुख संजय चौहान,लखनऊ महानगर महामंत्री विशाल कपूर,अध्यक्ष पीयूष मिश्रा,महिला प्रमुख संजू वर्मा,उपाध्यक्ष विश्वनाथ अग्रवाल,वाराणसी जिला संगठन प्रमुख सुभाष पटेल,अमित सिंह सहित आजमगढ़,गाजीपुर एवं चंदौली से आए अन्य पदाधिकारियों सहित कुल 42 कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।बैठक में सभी ने आगामी कार्यकारिणी को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंह द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की गई। यह आयोजन सहकार भारती के संगठनात्मक विस्तार एवं समन्वय को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top