
चेन्नई से बड़ी खबर है। विजय सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई है। सभी राजनीतिक बाधाओं को पार करते हुए विजय ने तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया। वो भी उम्मीद से ज्यादा। विश्वासमत के समर्थन में 144 वोट पड़े, जबकि विरोध में सिर्फ 22 वोट गए। 5 विधायक सदन से गैरमौजूद रहे। बहुमत साबित करने के बाद विजय सरकार को बड़ी सियासी मजबूती मिली है। तमिलनाडु की राजनीति में यह बड़ा मोड़ माना जा रहा है। अन्ना द्रमुक 24 विधायकों ने विजय को वोट दिया है।