img 20250812 wa0025

विद्यालय में चोरी,दीवार तोड़कर राशन व सामान चोरी।

सुल्तानपुर। कूरेभार के प्राथमिक विद्यालय सरवन में बीती रात अज्ञात चोरों ने दीवार तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

\"\"

प्रधानाध्यापक रश्मि बाला सिंह ने बताया कि सुबह विद्यालय पहुंचने पर किचन की दीवार टूटी मिली और अंदर से दो बोरी चावल-गेहूं, गैस भट्ठी, रेगुलेटर, कड़ाही, जग सहित अन्य सामान गायब मिला। घटना की सूचना पर पुलिस 112 और चौकी प्रभारी द्वारिकागंज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच कर कुछ संदिग्धों को चिह्नित किया। ग्राम प्रधान शैलेन्द्र सिंह व खण्ड शिक्षा अधिकारी उदय राज मौर्य को भी मामले की जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापक ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top