विधानसभा क्षेत्र 190 लम्भुआ में रविवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन के नए विधानसभा कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया

विधानसभा क्षेत्र 190 लम्भुआ में रविवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन के नए विधानसभा कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। लम्भुआ में कार्यालय का उद्घाटन सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष सरफराज अहमद ने फीता काटकर किया।उद्घाटन के बाद जिलाध्यक्ष सरफराज अहमद ने कहा कि AIMIM समाज के हर वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाएगी और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त किया जाएगा,ताकि आम जनता की समस्याओं को सीधे तौर पर उठाया जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में युवा जिला अध्यक्ष नज्मुस्साकिब, विधानसभा अध्यक्ष मुमताज साहब,जिला महासचिव जमील हुसैन,कोषाध्यक्ष सादाब अंसारी,उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम, सचिव कौशर समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top