
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत अतुलानंद रेजिडेंशियल एकेडमी की भदोही शाखा में समस्त भदोही टीम द्वारा 151 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यालय के ध्येय वाक्य “ग्लोबल एजुकेशन विथ इंडियन वैल्यूज ” को साकार करना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका डॉ. दिव्या सिंह, डिप्टी डायरेक्टर आदित्य राज सिंह, वाराणसी शाखा के प्राचार्य डॉ. अविनाश पांडेय एवं विद्यालय के एचआर श्री मनीष सूरी उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के निर्माण हेतु भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।