विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को खुर्शीद क्लब परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को खुर्शीद क्लब परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बेल का पौधा रोपित कर किया।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, लंभुआ विधायक प्रतिनिधि पंकज पटेल, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान आंवला, पीपल, बरगद, सीता अशोक, महोगनी समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार विश्व पर्यावरण दिवस पर पूरे उत्तर प्रदेश में पांच करोड़ पौधे रोपित करा रही है, जबकि सुलतानपुर जनपद में 5.94 लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने प्रत्येक परिवार से कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।वृक्षारोपण के बाद आयोजित हस्ताक्षर अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को चंदन का पौधा एवं विरासत वृक्ष के चित्र स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किए गए।प्रभारी मंत्री ने कहा कि पीपल, बरगद, नीम और अन्य उपयोगी वृक्ष न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक हैं, बल्कि हमारी संस्कृति और स्वास्थ्य से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने जनसहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को मजबूत बनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम के अंत में सामाजिक वानिकी विभाग के अधिकारियों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493