
वाराणसी विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आज रोटरी क्लब बनारस, आर.आई. डिस्ट्रिक्ट 3120 के तत्वावधान में एपेक्स कम्पोनेन्ट ब्लड सेन्टर, बी.एल.डब्ल्यू, वाराणसी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 27 यूनिट रक्तदान किया गया।
शिविर का उद्घाटन प्रातः 9:30 बजे मुख्य अतिथि डॉ. एस के सिंह, चेयरमैन एपेक्स हॉस्पिटल एवं मुख्य ट्रस्टी, एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा किया गया। सम्मानित अतिथि के रूप में श्रीमती रीता सिंह, प्रवक्ता, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार एवं प्रेसिडेंट, रीता सिंह फाउंडेशन उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. एस के सिंह ने कहा, “रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है। ‘One Drop of Humanity’ की थीम पर आज का आयोजन सराहनीय है।”
सम्मानित अतिथि श्रीमती रीता सिंह ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवाओं को नियमित रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए ताकि आपातकाल में रक्त की कमी से किसी की जान न जाए।
रोटरी क्लब बनारस के अध्यक्ष रोटेरियन विजय जायसवाल ने बताया कि शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला, जिसमें क्लब के सदस्यों, युवाओं एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 27 यूनिट रक्त संग्रहित कर ब्लड बैंक को सौंपा गया, जिसमें दो महिला डोनर सहित एक युवा वासु नरूला ने प्रथम बार रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि शिविर को सफल बनाने में सचिव रो राकेश कोचर, कनवीनर रो विजय नरूला, कॉर्डिनेटर रो आशीष केशरी सहित क्लब के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
अध्यक्ष विजय जायसवाल ने समस्त सामाजिक संस्थाओं, युवा संगठनों, कॉर्पोरेट संस्थानों एवं छात्र संगठनों से अपील की कि वे समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित कर रक्तकोष को सुदृढ़ करने में सहयोग प्रदान करें।
इस अवसर पर रोटरी क्लब बनारस के रो नीरज अग्रवाल, रो मनीष पाण्डे, रो मुदित अग्रवाल, रो कपिल सलूजा, रो अमित उपाध्याय, रो विपुल श्रीवास्तव, रो जितेंद्र तिवारी, रो ब्रजेश दास, रो हर्ष सिंह, रो रमेश तिवारी, रो आशुतोष सिंह, सुधा नरूला और एपेक्स हॉस्पिटल के चिकित्सकगण, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में रक्तदाता उपस्थित रहे।