Thursday, January 15, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशव्यापारियों की समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई

व्यापारियों की समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई

आज दिनांक 11 जनवरी 2026 को बौली बाजार में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह बबलू के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजीत सिंह बग्गा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही वाराणसी जिला व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह बबलू ने बाजार में व्याप्त समस्याओं को क्रमवार राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा। वर्तमान समय की सबसे जटिल समस्या के रूप में चौड़ीकरण कार्य का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। अध्यक्ष जी ने बताया कि चौड़ीकरण में प्रभावित दुकानदारों एवं व्यापारियों को सरकार द्वारा मार्केट रेट के बजाय कृषक दर कृषि रेट से मुआवजा दिया जा रहा है जिससे व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने आश्वासन देते हुए कहा कि वे शीघ्र ही जिलाधिकारी से वार्ता कर सर्किल रेट बढ़वाने का प्रयास करेंगे। ताकि व्यापारियों को मार्केट रेट के अनुरूप उचित मुआवजा मिल सके। इस घोषणा पर बौली बाजार के समस्त व्यापारियों ने जोरदार नारों एवं तालियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत एवं समर्थन किया।

बैठक के अंत में व्यापार मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह बबलू ने व्यापारियों की अन्य समस्याओं को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखते हुए व्यापारी हितों की रक्षा हेतु एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

SunMonTueWedThuFriSat

Most Popular

Recent Comments