img 20250728 wa0014

व्यापारियों ने उठाया फूड इंस्पेक्टर की अवैध वसूली का मुद्दा, एडीएम को ज्ञापन।

सुलतानपुर, 28 जुलाई।

भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी द्वारा जनपद सुलतानपुर के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी महोदय के नाम का मांग पत्र अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल देकर विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त समस्याओं और व्यापारिक बाधाओं को चिन्हित कर उनके समाधान हेतु प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है।

\"\"

प्रमुख ज्ञापन और विषयवस्तु:

 

1. औद्योगिक पार्क हेतु भूमि सीमा में छूट का अनुरोध

औद्योगिक विकास हेतु प्रस्तावित निजी औद्योगिक पार्क की न्यूनतम भूमि सीमा को 10 एकड़ से घटाकर 5 एकड़ किए जाने का अनुरोध किया गया है, जिससे अधिक से अधिक उद्यमी इस योजना का लाभ उठा सकें।

 

 

2. बाजारों में बिजली आपूर्ति की अव्यवस्था पर आपत्ति

लगातार ट्रिपिंग, अनियमित आपूर्ति, बिल सुधार के नाम पर अवैध वसूली, और विजिलेंस टीम की मनमानी जैसी समस्याओं को उजागर किया गया। साथ ही अधिकारियों की लापरवाही और दुर्व्यवहार पर भी कड़ी आपत्ति जताई गई।

 

 

3. फूड विभाग से जुड़ी समस्याओं का ब्यौरा

फूड इंस्पेक्टर द्वारा व्यापारियों को बेवजह परेशान करने, अपने साथ प्राइवेट व्यक्तियों को लेकर चलने उन्हीं से व्यापारियों से सुविधा शुल्क मांगने, लाइसेंस फीस में विसंगति, तथा अपमानजनक व्यवहार की शिकायत करते हुए शासन से पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग की गई।

 

 

4. नगर पंचायतों तथा बाजारों में जलभराव की समस्या

बारिश के दौरान जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण उत्पन्न जलभराव की समस्या को चिन्हित किया गया और नालियों की नियमित सफाई, जल निकासी हेतु स्टाफ की तैनाती, तथा स्थायी समाधान हेतु प्लेज ड्रेन प्रस्तावित करने का आग्रह किया गया। 20 बाजारों में जल भराव की सूची भी मांग पत्र के साथ संलग्न किया गया है।

 

 

 

रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि व्यापारिक हितों की रक्षा एवं स्थानीय स्तर पर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन का सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने जिलाधिकारी से अपेक्षा की है कि उपरोक्त ज्ञापनों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे सुलतानपुर जनपद का व्यापारिक वातावरण बेहतर बन सके।

मांग पत्र लेने के बाद अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ला ने आय हुई व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल से समस्याओं को लेकर चर्चा किया और निदान का भरोसा दिलाया। मांग पत्र देने वालों में प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव जिला संरक्षक सत्यनारायण मोदनवाल जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कसौधन जिला महामंत्री हरकेश पांडे पवन मोदनवाल अजय गुप्ता रवि का शोधन एजाज अहमद आदि उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493