
शहर के एक में मैनकाइंड फार्मा की ओर से कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.डी.पी.सिंह रहे।सीएमई को संबोधित करते हुए डॉ.सिंह ने लिवर से संबंधित बीमारियों के कारणों,लक्षणों और आधुनिक उपचार पद्धतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने दर्द निवारक दवाओं के अनियंत्रित व लंबे समय तक सेवन से लिवर और गुर्दे पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति चिकित्सकों व आमजन को सचेत किया।डॉ.सिंह ने समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि दवाओं का सेवन चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार ही किया जाना चाहिए।