Deprecated: Optional parameter $i declared before required parameter $post_id is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-repeater.php on line 721

Deprecated: Optional parameter $i declared before required parameter $post_id is implicitly treated as a required parameter in /home/diknhhsi/public_html/wp-content/plugins/advanced-custom-fields-pro/pro/fields/class-acf-field-repeater.php on line 787
शहीद कृष्ण चंद तिवारी को श्रध्दांजलि देकर उनके देश के लिए बलिदान को किया गया याद। -

शहीद कृष्ण चंद तिवारी को श्रध्दांजलि देकर उनके देश के लिए बलिदान को किया गया याद।

रामेश्वर रामेश्वर तीर्थ धाम निवासी शहीद कृष्णचंद तिवारी के 20वी पुण्य तिथि पर क्षेत्र के पूर्व सैनिकों जनप्रतिनिधियों व परिजनों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए उनके राष्ट्र भक्ति व बलिदान को याद किया गया। 

कृष्णचंद तिवारी 2991911 नायक राजपूत रेजिमेंट में 25 फरवरी 92 को भर्ती हुए थे।15 वर्ष तक देश की सेवा करते हुए गत 27 जनवरी को राजौरी क्षेत्र जम्मू कश्मीर के इखनी पोस्ट पर तैनात थे। लश्करे तोइबा और जैश- ए- मोहम्मद आतंकियो के साथ सुबह 5 बजे भोर में उनके मंसूबो को नाकाम करते हुए सीने पर 3 गोलियां खाकर शहीद हो गए थे। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद के घर लोगो का जमावड़ा शाम को लग गया। पत्नी संध्या तिवारी इकलौता पुत्र विकास तिवारी पुत्री कुमुद रितिका

बड़े भाई रामजी तिवारी भाभी श्रीमती राजदेवी बड़ी भाभी मनता देवी भतीजे त्रिभुवन व संजय तिवारी उज्ज्वल व दिग्यम तिवारी ने अश्रुपूरित नेत्रों से शहीद को माल्यार्पण कर टीका लगाकर दीप जलाकर आरती उतार कर याद किया।

क्षेत्र के पूर्व सैनिक रविशंकर पांडेय पूर्व सैनिक योगेंद्र सिंह डॉ0 आर0 के0 सिंह त्रिवेणी सिंह सुरेंद्र प्रताप सिंह आचार्यप0 अन्नू तिवारी के0 एल0 पथिक रामगोपाल चौरसिया घनश्याम सिंह यादव मंगला सिंह डॉ0 रामप्रसाद डॉ0 नागेंद्र यादव सुनील सिंह सुभाष मौर्या कन्हैया मौर्या शिवप्रकाश सेठ कैलाश सेठ विशाल कुमार गुप्ता बीडीसी कृष्णकुमार सिंह सहित कई परिजन व फौजी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने शहीद कृष्णचंद तिवारी की साहस वीरता धैर्य देशभक्ति चुनौतियों से संघर्ष करने क्षमता निडरता और दुर्गम पहाड़ियों में दुश्मनों के दांत खट्टे करने की दास्तान सुनाकर उनकी यादों को ताजा कर दी लोगो के आँखों से आंसू टपक पड़े। अंत मे भारत माता की जय बंदेमातरम इंकलाब जिंदाबाद का लोगों ने जयघोष किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top