शाह आलम बने राष्ट्रीय लोकदल अवध क्षेत्र के महासचिव

सुलतानपुर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर तथा अवध क्षेत्र के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल द्वारा गठित राष्ट्रीय लोकदल की नवनियुक्त अवध क्षेत्रीय कमेटी में शाह आलम को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए अवध क्षेत्र का महासचिव नियुक्त किया गया है।

शाह आलम की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता से राष्ट्रीय लोकदल को अवध क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त महासचिव शाह आलम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी एवं प्रदेशाध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। राष्ट्रीय लोकदल के सुलतानपुर जिला अध्यक्ष बेलाल अहमद समेत पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top