img 20250904 wa0407

शिक्षामित्र अवधेश कुमार मिश्र को भावभीनी विदाई,85 हजार सहयोग राशि भेंट

\"\"

 

सुल्तानपुर। बल्दीराय विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सिकरी में कार्यरत रहे शिक्षामित्र अवधेश कुमार मिश्र 2 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर शिक्षक परिवार बल्दीराय के सहयोग से एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी श्याम बिहारी ने कहा कि शिक्षक परिवार की यह पहल समाज में सकारात्मक संदेश देगी और सेवानिवृत्त साथी को सुखद अनुभव कराएगी। शिक्षक परिवार बल्दीराय की ओर से पचासी हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की गई।इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा एसीआर का फीता काटकर उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार यादव ने किया।प्राथमिक विद्यालय सिकरी के प्रधानाध्यापक ज्ञानेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा ने शिक्षक परिवार बल्दीराय का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।समारोह में बड़ी संख्या में ब्लॉक के सम्मानित शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से जग ध्यान यादव, पवन कुमार, वेद प्रताप सिंह, राज बख्श मौर्य, निर्भय सिंह, संदीप पाण्डेय, सत्येंद्र कुमार मिश्र, शोभनाथ सिंह, कंचन त्रिपाठी, प्रतिभा सिंह, राकेश सिंह, जितेन्द्र बहादुर सिंह, रामधर यादव, विकास सिंह, आलोक श्रीवास्तव, अर्चना यादव, सुरेश कुमार तिवारी, राज देव यादव, रमेश कुमार, राकेश कुमार शुक्ला, नंदलाल वर्मा, विजय कुमार पाठक, सुरेश कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, राम चंद्र, ह्रदय लाल, रवीन्द्र प्रताप सिंह, अतरसेन यादव आदि शामिल रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top