img 20250730 wa0036

शिक्षित बेरोजगार युवक और युवतियां होगी पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर-नेहा सिंह 

सुलतानपुर । शिक्षित बेरोजगार युवक और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान चलाया गया।

\"\"

जिसके तहत एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।

 

उन्होंनेे बताया कि जिला उद्योग प्रोत्साहन उद्यमिता विकास केंद्र कि एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के एन आई टी प्रशासनिक भवन सभागार द्वितीय तल मे आयोजित हुआ जिसमें उपायुक्त उद्यम नेहा सिंह ने मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल को स्मृति चिन्ह व बुकेट भेंटकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए नेहा सिंह ने कहा कि युवा/युवतियो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

\"\"

जिसमे स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लखनऊ से आये हुए खास विशेषज्ञों द्धारा प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें चयनित युवक और युवतियों को उद्यम स्थापना, व्यवसाय स्थापना, ऋण प्रक्रिया एवं अन्य पहलुओं पर प्रशिक्षित किया गया है । उद्यमिता विकास केन्द्र उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह ने बताया कि एक दिवासीय कैप्सिटी बिल्डिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम दो पालियों में आयोजित किया गया। प्रथम पाली में सीएम युवा, छात्र, आवेदक डिजिटल उद्यमी तथा दूसरी पाली में फेलो- बैंकर्स- स्कूल प्रबंधक- आईटीआई- सीएससी प्रबंधक- आदि संस्था के छात्र-छात्राओं को इस संबंधित जानकारी समाधान समिति लखनऊ द्वारा आयोजित किया गया।

\"\"

प्रशिक्षण प्रदान करने के दौरान निदेशक आरके उपाध्याय के एन आई टी, केडी गोस्वामी डीसीएनआरएलएम , समीर पाल आईडीएम, विनय कुमार सिंह निर्देशक आर से टी, विष्णु मोहन डीसी ग्रामीण बैंक के अलावा लाभार्थियों के रूप में दीपक यादव ,आशीष सोनी,आमिर अहमद, सुशील सिंह, शिवभद्र सिंह, सहित कैन आईटी के अंतिम वर्ष की छात्र छात्रा व कौशल विकास मिशन की प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493